विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शाला प्रवेश उत्सव के साथ मिलेगा फ्री किताबें-यूनिफॉर्म का लाभ

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेशभर में 16 जून से स्कूलों का संचालन शुरू होगा। इसी दिन सभी स्तरों पर शाला प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे, रैलियां निकाली जाएंगी और गांवों तथा शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों और पालकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।


Chhattisgarh School Opening 16 June 2026

निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल शुरू होने से पहले सभी शाला भवनों की साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। स्कूल परिसर को आकर्षक बनाया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार किया जाए। मरम्मत योग्य भवनों का काम 15 जून तक पूरा करने को कहा गया है। साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी पहले से तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त की जाएगी। वहीं कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण करने वाले बच्चों की सूची और टीसी प्राथमिक शालाओं से लेकर उन्हें कक्षा छठवीं में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा शाला छोड़ चुके बच्चों को प्रेरित कर दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विभाग ने यह भी कहा है कि स्कूल शुरू होने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। आवश्यकता पड़ने पर जिला और विकासखंड स्तर पर शिविर भी लगाए जा सकते हैं। शिक्षक आगामी तीन महीनों का शैक्षणिक रोडमैप तैयार करेंगे और विद्यार्थियों व शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय समुदाय, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह, सेवानिवृत्त कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। इच्छुक लोग बच्चों को स्लेट, पेंसिल, कॉपी, कंपास बॉक्स और स्कूल बैग जैसी सामग्री भी उपलब्ध करा सकेंगे।

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, निःशुल्क गणवेश और साइकिल का वितरण भी किया जाएगा, जिससे नए शिक्षा सत्र की शुरुआत उत्साह और खुशी के माहौल में हो सके।


                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla