रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर कैबिनेट बैठक के बाद इस नई सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भी अवलोकन करेंगे।
CM हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे। इसमें सफाई सेवाओं में लापरवाही, पेंशन से जुड़ी परेशानियां, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से इनकार, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग या बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार जैसी शिकायतें शामिल हैं।
सरकार ने यह व्यवस्था भी की है कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देख सकें। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत का स्टेटस चेक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
किसी भी नागरिक को सुविधा से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और WhatsApp चैटबॉट के जरिए भी शिकायत भेजी जा सकेगी।
विज्ञापन
सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतों का औपचारिक निपटारा करना नहीं है, बल्कि तय समयसीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है।
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और जरूरी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




