विज्ञापन

छग : इतना डराया की दे दी जान! सड़क हादसे के बाद मारपीट और धमकी से डरे ट्रक ड्राईवर ने वीडियो पोस्ट कर मां से माफी मांगी और वहीँ पर कर ली आत्मह-त्या!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दंतेवाड़ा जिले से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है।सड़क हादसे के बाद मारपीट और धमकी से डरे एक 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर अपनी मां से माफी मांगी और अपनी बात लोगों तक पहुंचाई। वीडियो पोस्ट होने के कुछ समय बाद उसका शव गीदम थाना क्षेत्र में बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला।

मृतक की पहचान महासमुंद जिले के रहने वाले ताम्रध्वज साहू के रूप में हुई है। वह रायपुर के एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाता था।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ताम्रध्वज साहू सामान से लदा ट्रक लेकर जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंजारी घाट में सामने से आ रही एक मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार बीजापुर जिले के एक व्यक्ति की थी।

हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद मर्सिडीज सवारों ने उसके साथ मारपीट की। उसने यह भी दावा किया कि कुछ अन्य लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और परिवार को बर्बाद करने तथा जान से मारने की धमकी दी।

वीडियो में युवक ने कहा कि ट्रक न्यूट्रल में चल रहा था और उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन एक तरफ का ब्रेक ही काम कर पाया। उसके अनुसार इसी वजह से वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटना हुई।

ताम्रध्वज ने घटना के बाद करीब 8 वीडियो रिकॉर्ड किए। वीडियो में उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए कहा कि वह परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाया। वहीं अपने ट्रक मालिक लक्ष्मण के लिए भी संदेश छोड़ा और कहा कि दुर्घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी।

विज्ञापन

वीडियो में उसने यह भी बताया कि वह मुख्य सड़क से करीब 30 से 40 मीटर अंदर एक पेड़ के पास जा रहा है। इसके बाद उसने रस्सी का फंदा तैयार किया। शुक्रवार को पुलिस ने उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे SDOP गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि ट्रक मालिक ने पुलिस को फोन कर युवक के बारे में आशंका जताई थी। ट्रक मालिक ने यह भी बताया था कि युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं।

इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

SDOP के अनुसार पूरे मामले की जांच जारी है। दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज वाहन बीजापुर जिले के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार का नंबर KA03MQ6809 है। RTO रिकॉर्ड के मुताबिक यह वाहन आतिफ अफरोज पाशा के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है।


                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla