विज्ञापन

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: मंदिर निर्माण कर लौट रहे युवक की गई जान, स्कूटी-बुलेट की भिड़ंत में 3 घायल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंदिर निर्माण का काम खत्म कर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौ-त हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

यह हादसा रविवार रात करीब 11:30 बजे अमलेश्वर थाना के सामने स्थित पाहंदा रोड तिराहे पर हुआ। स्कूटी और बुलेट की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार सभी युवक सड़क पर गिर पड़े।


अमलेश्वर में स्कूटी-बुलेट की टक्कर, युवक की गई जान

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पर किशोर, राहुल और यश शर्मा सवार थे। तीनों रुद्र विहार में मंदिर निर्माण का काम करते हैं। रविवार रात काम समाप्त करने के बाद वे रायपुर से उदय विहार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अमलेश्वर थाना के सामने तिराहे पर उनकी स्कूटी की बुलेट से भिड़ंत हो गई।

हादसे में रायपुर के ब्राह्मण पारा निवासी 24 वर्षीय यश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने यश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

स्कूटी सवार किशोर और राहुल भी इस हादसे में घायल हुए हैं। वहीं बुलेट चला रहा युवक शुभम साहू, जो रायपुर के टिकरापारा का रहने वाला है, वह भी घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है।


विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह सड़क हादसा स्कूटी और बुलेट की टक्कर से हुआ है। युवक मंदिर निर्माण का कार्य करते थे। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है। मामले में अमलेश्वर थाना में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla