विज्ञापन

दुर्ग में भाजपा नेता ने की आत्म-ह-त्या, जिस मंदिर को बनवाया उसी परिसर के पेड़ पर मिला शव!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर का शव मंदिर परिसर में पेड़ से लटका हुआ मिला। खास बात यह है कि जिस मंदिर का निर्माण उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाया था और जिस पेड़ को लगाया था, उसी पेड़ पर उनका शव मिला।

मृतक की पहचान सेलूद गांव निवासी तारेंद्र बंछोर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और गांव के पूर्व उपसरपंच के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे।

दुर्ग में भाजपा नेता की मौत का मामला

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने सेलूद बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास मंदिर परिसर में चंपा के पेड़ से उनका शव लटका देखा। घटना की जानकारी तत्काल उतई पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पहले तारेंद्र बंछोर की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे वापस घर लौट आए थे।

विज्ञापन

उतई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।

अपने आसपास की ऐसी ही महत्वपूर्ण और भरोसेमंद स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla