विज्ञापन

दुर्ग में युवती को बातचीत के लिए बनाया दबाव, मना करने पर युवक पर घर में बंधक बनाकर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम बोरई की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक लंबे समय से उस पर जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित किया गया और धमकियां दी गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता (20 वर्ष) ने लिखित शिकायत देकर बताया कि आरोपी चेतन ठाकुर लगातार उससे बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। जब युवती ने दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी गांव में तमाशा करने और बदनाम करने की धमकी देने लगा।

दुर्ग में युवती को प्रताड़ित करने का मामला

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी वीडियो भेजकर परेशान करता था और युवती की सहेलियों को फोन कर भी दबाव बनाने की कोशिश करता था। डर और लोक-लाज के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।

बताया गया कि 12 जून की दोपहर युवती कॉलेज का फॉर्म जमा करने गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बघेरा स्थित अपने घर ले गया और अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

पीड़िता के अनुसार वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चेतन ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय खबरों और दुर्ग जिले की हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla