सोमवार सुबह करीब 9 बजे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक राहुल प्रधान अपनी कार क्रमांक CG-07-BB-0531 को पार्क कर फोटो कॉपी कराने गए थे।
बताया गया कि जब राहुल प्रधान वापस लौटे और कार स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी वाहन के अंदर स्पार्किंग हुई और धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बेहद तेजी से फैली। हालांकि राहुल प्रधान समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी में लगी आग
अन्य बोगियों तक फैल सकता था खतरा
दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


