स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में हाल ही में तीन अंतर्राष्ट्रीय यात्री पहुंचे हैं। इनमें एक महिला 31 मई को कांगो से दुर्ग लौटी, जबकि दो अन्य यात्री 2 जून को भिलाई पहुंचे। इनमें एक यात्री इथोपिया और दूसरा युगांडा से वापस आया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीनों यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री और स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी यात्री में संक्रमण जैसे लक्षण नहीं मिले। साथ ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का कोई रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया। इसी आधार पर तीनों को कम जोखिम वाली श्रेणी यानी कैटेगरी-1 में रखा गया है।
फिलहाल सभी यात्रियों को 21 दिनों तक घर पर रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना सुबह और शाम फोन के माध्यम से उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। यात्रियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी महसूस होती है तो वे तुरंत ट्रेसिंग टीम, कंट्रोल रूम या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को सूचना दें।
विज्ञापन
विभाग ने यह भी बताया कि प्रभावित देशों से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की एयरपोर्ट पर क्लिनिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। जोखिम के स्तर के आधार पर यात्रियों को कैटेगरी-1 से लेकर कैटेगरी-3 तक वर्गीकृत किया जा रहा है।
फिलहाल दुर्ग जिले में लौटे तीनों यात्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और केवल एहतियात के तौर पर निगरानी में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




