विज्ञापन

दुर्ग में शुरू होगा IED Free Village अभियान, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- संवेदनशील गांवों को बनाया जाएगा सुरक्षित, बंगाल बदलाव पर भी रखी बात

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुर्ग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षा, राजनीति और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने दुर्ग संभाग में जल्द IED Free Village अभियान शुरू किए जाने की घोषणा भी की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें दिल्ली से संगठन में कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने खुद को भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन जो भी निर्णय करेगा, वह उसे स्वीकार करेंगे।

दुर्ग में IED Free Village अभियान की घोषणा करते उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सक्रिय भूमिका में विजय शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की भूमिका को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि वहां मिली सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं और बंगाल की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लंबे समय से बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी और जनता ने उसी भावना के अनुरूप मतदान किया।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा मजबूत नहीं होती तो बंगाल की स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि बस्तर में चल रहा “IED Free Village” अभियान अब दुर्ग संभाग के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, साल्हेवारा और खैरागढ़ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य गांवों को नक्सली गतिविधियों और विस्फोटक खतरे से पूरी तरह सुरक्षित बनाना है

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla