मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद सानू ने करीब 15 से 20 दिन पहले गोदाम किराए पर लिया था। उसने गोदाम मालिक को बताया था कि यहां निरमा पाउडर की पैकिंग का काम किया जाएगा।
गोदाम मालिक सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा और किराएदार के बीच बाकायदा किरायानामा तैयार किया गया था। इसके लिए जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी की गई थी।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद मोहम्मद सानू का मोबाइल बंद आने लगा। गोदाम मालिक ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसी दौरान गोदाम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां भी दिखाई देने लगीं।
वहीं, परिसर में तैनात गार्ड ने भी मालिक को अंदर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका जताई। शक बढ़ने पर मोहम्मद मुस्तफा ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम मालिक की मौजूदगी में ताला खोलकर जांच शुरू की। मंगलवार रात हुई छापेमार कार्रवाई के दौरान गोदाम के भीतर बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं।
विज्ञापन
मौके से मिक्सर मशीन, कटर मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए गए। इसके अलावा कई बोरियों में गुटखा निर्माण से जुड़ा रॉ मटेरियल भी मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद फूड सेफ्टी विभाग और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे परिसर की जांच की और बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
फिलहाल जब्त सामान की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि यहां कब से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा था।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गोदाम मालिक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गुटखा निर्माण से जुड़ी सामग्री और पैकिंग सामग्री बरामद हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई फूड सेफ्टी विभाग की ओर से की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले 11 जून को अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल स्थित एक फैक्ट्री में भी इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। वहां भी निरमा वाशिंग पाउडर बनाने की आड़ में जर्दा युक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था। उस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।
करीब 12 दिन के भीतर दुर्ग जिले में दूसरी अवैध गुटखा फैक्ट्री सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे साफ है कि जिले में इस तरह के अवैध कारोबार का नेटवर्क सक्रिय है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


