विज्ञापन

दुर्ग में से%क्स रैकेट का भंडाफोड़! आइसक्रीम शॉप की आड़ में चल रहा था धंधा, पुलिस रेड में3 युवतियां और 3 ग्राहक पकड़े गए!आप-त्तिज-नक सामग्री भी बरामद

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर के इंद्रा मार्केट में रविवार को पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में कथित दे-ह व्य-पार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने जलाराम लॉज में छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान मौके से 3 युवतियां और 3 ग्राहकों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ जारी है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जिस परिसर में कार्रवाई की गई, उसके नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान संचालित होती थी, जबकि ऊपर बने लॉज में यह पूरा कारोबार चल रहा था।

इंद्रा मार्केट के लॉज में पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस की टीम तीन वाहनों में इंद्रा मार्केट पहुंची। इसके बाद जलाराम लॉज को चारों ओर से घेरकर अंदर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के लोगों को इस गतिविधि की जानकारी थी। हालांकि, यहां हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि केवल पुराने और पहचान वाले ग्राहकों को ही अंदर आने की अनुमति मिलती थी। जिन लोगों के मोबाइल नंबर पहले से सेव रहते थे, उन्हें ही एंट्री दी जाती थी।

पुलिस को जब इस पूरे मामले की भनक लगी, तो टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमार कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।


विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इन्हें जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह कारोबार कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एसीसीयू और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। मामले में पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla