मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ओडिशा से एक क्रेटा कार में गांजा लेकर कुछ लोग महासमुंद और रायपुर के रास्ते दुर्ग-भिलाई पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी और एसीसीयू-क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
चेकिंग के दौरान रायपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार क्रमांक CG 04 HX 6908 को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में वाहन से गांजे की गंध आने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद कार की बारीकी से जांच की गई।
जांच में सामने आया कि कार के चारों दरवाजों की खाली जगह को विशेष रूप से गुप्त चेंबर के रूप में तैयार किया गया था। इन चेंबरों में गांजा भरकर ऊपर से फाइबर शीट चिपका दी गई थी, ताकि सामान्य जांच के दौरान किसी को इसकी भनक न लग सके।
पुलिस ने दरवाजों को खोलकर जांच की तो वहां से 14.5 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.25 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब इस खेप की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान तीरथा ठेला (36) निवासी अचलपुर, पोस्ट तूकला, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) तथा किशन जगत (35) निवासी स्टेशन चौक, कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में बताई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से गांजा खरीदकर दुर्ग-भिलाई इलाके में बेचने के लिए ला रहे थे। आरोपी गांजे की खेप की डिलीवरी देने कुम्हारी पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लंबे समय से वाहनों में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छिपाते थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वे पहले भी इसी तरीके का इस्तेमाल कर चुके हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14.5 किलो गांजा, एक क्रेटा कार, 22 हजार रुपए नकद और मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17.77 लाख रुपए आंकी गई है।
पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि देश के कई राज्यों की सरकारी पावर कंपनियां पहले से अपना आईपीओ लॉन्च कर आम लोगों से पूंजी जुटा रही हैं। वहीं केंद्र सरकार की ऊर्जा क्षेत्र की कई कंपनियां पहले से शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के आईपीओ लाने के विषय में भी उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। यह शासन स्तर का विषय है और इस पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

