पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेश यादव (45 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 जून को वह अपने परिचितों के साथ मोटरसाइकिल से नगपुरा से शिकारी टोला की ओर जा रहे थे। बाइक नई होने के कारण उसका पंजीयन नंबर अभी जारी नहीं हुआ था।

मोटरसाइकिल राजेश यादव चला रहे थे। उनके साथ बीच में कौशल यादव बैठे थे, जबकि सामने महिला आरक्षक हेमलता ठाकुर और पीछे सुदामा सवार थे।
शाम करीब 4:30 बजे जब वे खुर्सीडीह-बोरई मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने चल रही कार क्रमांक PB 10 CZ 4495 अचानक बिना इंडिकेटर और दिशा संकेत दिए सड़क पर मुड़ गई। इससे मोटरसाइकिल सीधे कार के चालक वाले दरवाजे से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला आरक्षक हेमलता ठाकुर को सिर में गंभीर चोट लगी और उनके कान से खून निकलने लगा। वहीं मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजेश यादव को भी घुटने में चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद घायल हेमलता ठाकुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 531/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए), 106(1) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



