पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर गुम मोबाइलों की पतासाजी और उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया।
अभियान के दौरान वर्ष 2024, 2025 और 2026 में गुम हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया गया। एसीसीयू और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश से कुल 201 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित यह चौथा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है। इस पूरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि बरामद मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों की सूची पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपलोड की जाएगी। जिन लोगों के मोबाइल अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं, वे सूची का मिलान कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर-03 भिलाई से संपर्क कर अपना मोबाइल प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

