जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान गरीबा गांव निवासी राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार किया है। तीनों मृतक के भतीजे बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 6 जून 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने दंपति पर हमला किया था। आरोप है कि घटना के बाद दोनों के शवों को बोरियों में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया गया, ताकि किसी को इसकी जानकारी न मिल सके।
मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव में एक अन्य व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां दो स्थानों पर ताजा मिट्टी दिखाई दी। ग्रामीणों को यह बात संदिग्ध लगी, क्योंकि हाल के दिनों में गांव में किसी अन्य व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से लापता राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम की याद आई। शक होने पर ग्रामीणों ने शोभा थाने में इसकी सूचना दी।
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी पवन वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श्मशान घाट में खुदाई कराई, जहां से दो शव बरामद हुए। जांच में दोनों शवों की पहचान राजाराम नेताम और आशो बाई नेताम के रूप में हुई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


