विज्ञापन

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 10 मिनट योग करने से बदल सकती है आपकी जिंदगी, एक महीने में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : विश्व योग दिवस के मौके पर एक बार फिर योग की चर्चा हर जगह हो रही है। आज लाखों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग करने से भी शरीर में बदलाव आ सकता है? जवाब है- हां। नियमित रूप से कम समय का योग भी शरीर और मन पर सकारात्मक असर डाल सकता है।

योग को केवल शारीरिक व्यायाम समझना गलत होगा। इसमें श्वास, ध्यान, अनुशासन और मानसिक संतुलन भी शामिल होता है। भारत से जुड़ी इस प्राचीन पद्धति का इतिहास करीब 5000 साल पुराना माना जाता है। साल 2015 से हर वर्ष विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।


International Yoga Day 2026 Benefits of Daily 10 Minute Yoga

10 मिनट का योग क्यों है जरूरी?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग समय की कमी का सामना करते हैं। कई लोग बड़े लक्ष्य तो तय कर लेते हैं, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्हें पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में यदि रोजाना सिर्फ 10 मिनट भी योग के लिए निकाले जाएं तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे शरीर सक्रिय रहता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

तनाव को करता है कम

योग को नियमित रूप से करने से मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होने लगता है। आज के समय में स्ट्रेस एक आम समस्या बन चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भ्रामरी प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग और अनुलोम-विलोम जैसे अभ्यास मानसिक तनाव से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

वजन नियंत्रित रखने में मददगार

जंक फूड, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लगातार तनाव की वजह से वजन बढ़ने लगता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। ऐसे में रोजाना 10 मिनट योग करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है, जिससे वजन को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

विज्ञापन

बेहतर नींद दिलाने में सहायक

खराब लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव के कारण कई लोगों को नींद न आने की परेशानी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, योग तनाव को कम करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना श्वानासन और मेडिटेशन करना लाभकारी माना जाता है।

दिनभर बनी रहती है एनर्जी

कई लोग काम शुरू होने के कुछ समय बाद ही थकान महसूस करने लगते हैं। मानसिक तनाव भी इसका एक बड़ा कारण है। ताड़ासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन करने से शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है और सुस्ती दूर होती है।

पाचन को बनाता है बेहतर

देश में बड़ी संख्या में लोग अपच, गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत पाने के लिए पवनमुक्तासन, बालासन और वज्रासन का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla