विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने जड़े थप्पड़, कई लोग हिरासत में! जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जयपुर में सोमवार को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल गर्मा गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। इसके बाद मौके पर मौजूद समर्थकों और युवकों के बीच भी विवाद की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को 6 युवकों ने थप्पड़ मारे। घटना के बाद पार्टी समर्थकों ने उनमें से दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने राकेश गुर्जर, रोहित वैष्णव, अर्जुन पंडित, अजय समेत 6 युवकों को हिरासत में ले लिया है। सभी को विधायकपुरी थाने लाया गया।

जयपुर प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर के साथ विवाद

अभिजीत दीपके सोमवार को नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। शहीद स्मारक पर उनकी अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता कई कुर्बानियों के बाद मिली है और लोगों को जाति तथा धर्म के नाम पर बांटने की कोशिशों में नहीं फंसना चाहिए।

अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने कहा कि वे 20 जून को फिर दिल्ली जाएंगे और इस बार इस्तीफे के बिना वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने "दिल्ली चलो" का नारा भी लगाया। राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों के बीच नारेबाजी को लेकर भी विवाद हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। वहीं धरना स्थल पर कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत भी सामने आई। इसके बाद मंच से लोगों से अपने मोबाइल और सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई।

प्रदर्शन में शामिल युवा तिरंगा और विभिन्न संदेश लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे थे। पोस्टरों पर "मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है" और "पेपर लीक बंद करो" जैसे नारे लिखे थे। कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के गेट पर कॉकरोच की तस्वीर बनाई और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" का नारा लिखा।

घटना में शामिल बताए जा रहे युवक राकेश गुर्जर ने कहा कि वह जयपुर का रहने वाला है और खुद को राष्ट्रवादी बताता है। उसने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके लोगों को गुमराह कर रहे हैं और पेपर लीक का मुद्दा केवल बहाना है।

बताया गया कि जब अभिजीत दीपके शहीद स्मारक पहुंचे तो उन्हें समर्थक कंधे पर बैठाकर अंदर ले जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद पार्टी सदस्यों और युवकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए थप्पड़ मारने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla