पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ अकलतरा थाने में देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दरअसल, एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिले में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में बाहरी राज्यों के कुछ लोग किराए पर रह रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किरायेदारों का सत्यापन शुरू किया। जांच के दौरान सेवक सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सेवक सिंह ने खुद को पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र का निवासी बताया, लेकिन उसके जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद उसका मोबाइल फोन खंगाला गया।
जांच के दौरान मोबाइल से पाकिस्तान, सऊदी अरब और कुछ अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क होने के सबूत मिलने का दावा किया गया है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में बैठे ISI समर्थित लोगों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी नंबरों और संदिग्ध लोगों से लगातार बातचीत करता था।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ के कुछ महत्वपूर्ण लोगों, संवेदनशील स्थानों, लोकेशन, वाहनों के नंबर और फोटो-वीडियो जैसी जानकारियां भी साझा की हैं। हालांकि, इन पहलुओं की अभी जांच जारी है।
पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल जानकारियां भी मिली हैं। मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उसके संपर्कों और गतिविधियों की विस्तार से जांच की जा सके।
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मिलने की योजना थी। इसके बाद उसे किसी खास व्यक्ति या स्थान को निशाना बनाने जैसे कार्य दिए जा सकते थे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में अभी कोई अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में बीएनएस की धारा 152 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


