पुलिस के मुताबिक घटना 10 जून 2026 की है। दुर्ग-रायपुर मार्ग स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक HR 38 Z 3022 का चालक यू-टर्न लेकर सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर रहा था। इसी दौरान हाईवा क्रमांक CG 04 LB 9345 वहां पहुंचा।
वाहन खड़ा करने की बात को लेकर दोनों चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में बहस बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि हाईवा चालक ने ट्रक चालक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद ट्रक चालक की तबीयत अचानक खराब हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान हाईवा चालक ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की थी। तकनीकी और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि मामला हत्या की श्रेणी में नहीं आता। इसके आधार पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत आपराधिक मानव वध का मामला कायम किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देव कुमार साहू (37) निवासी ग्राम भूसरेंगा, पोस्ट बेलौदी, थाना रनचिरई, जिला बालोद के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 LB 9345 को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


