इससे पहले मार्च 2026 में घरेलू सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट प्रभावित होने की संभावना है। कीमत बढ़ाने के पीछे ईरान संकट को वजह बताया गया है।
छत्तीसगढ़ में भी नई दरें लागू हो गई हैं। रायपुर में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर, जो पहले ₹984 में मिल रहा था, अब ₹1013 का हो गया है। नई कीमतें रविवार से प्रभावी कर दी गई हैं।
देश के अन्य बड़े शहरों में भी घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी नई कीमत ₹941.50 हो गई है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 का हो गया है।
इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹42 महंगा होकर ₹3113.50 का हो गया था। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत ₹53.50 बढ़कर ₹3255.50 पहुंच गई थी।
छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 का इजाफा किया गया था।
पेट्रो कंपनियां ईरान और खाड़ी संकट का हवाला देते हुए लगातार पेट्रोल, डीजल, CNG और LPG के दाम बढ़ा रही हैं। कंपनियों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने और नुकसान बढ़ने के कारण कीमतों में वृद्धि की जा रही है।
पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं। वहीं CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हो गई है।
कंपनियों का दावा है कि उन्हें पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद उनका कहना है कि पेट्रोल और डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है।
न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। ताजा बढ़ोतरी के बाद भी इस नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो सकेगी।
विज्ञापन
इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ाए गए थे। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹31 तक की बढ़ोतरी की गई थी। 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 बढ़ाए गए थे, जिसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 हो गई थी।
महंगाई से जुड़ी ऐसी ही जरूरी और उपयोगी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी रसोई और जेब से जुड़े हर बड़े अपडेट की जानकारी हम आप तक सबसे पहले पहुंचाते रहेंगे।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




