विज्ञापन

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गोवा तक पहुंची बारिश की दस्तक: MP-छत्तीसगढ़ में इंतजार बढ़ा, केरल में रेड अलर्ट और स्कूल बंद!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देशभर में मानसून की गतिविधियां अब तेजी से बढ़ने लगी हैं। तीन दिन की देरी के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और केरल, कर्नाटक तथा तमिलनाडु को पार करते हुए गोवा तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई में भी इसके जल्द पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पणजी, बेंगलुरु, सलेम और पंबन समेत कई इलाकों में मानसून की वजह से तेज बारिश दर्ज की जा रही है। लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

गोवा पहुंचा मानसून, MP-छत्तीसगढ़ में देर से पहुंचने के संकेत, केरल में रेड अलर्ट

उधर, केरल में आज भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट का अर्थ है कि अगले 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से भी अधिक बारिश हो सकती है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए वायनाड और कासरगोड जिले में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग स्पॉट्स पर जाने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही पहाड़ी मार्गों पर रात के समय यात्रा करने और पत्थर निकालने से जुड़े कार्यों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों के भीतर मानसून असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।

विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिनों में मानसून बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी दस्तक दे सकता है। हालांकि इसके बाद मानसून की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी पड़ने की संभावना जताई गई है।


विज्ञापन

स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली की आवश्यकता होती है। फिलहाल ऐसा कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण इन राज्यों में मानसून की गति धीमी पड़ सकती है।

वहीं गुजरात को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की जा रही है। इन क्षेत्रों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla