विज्ञापन

NEET पेपर लीक पर बिलासपुर में बवाल: NSUI प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया ला-ठीचा-र्ज, देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा, कई कार्यकर्ता घायल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में बुधवार को माहौल गर्म रहा। NSUI के नेतृत्व में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने के लिए रैली निकाल दी। प्रदर्शन के दौरान हालात ऐसे बने कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

बिलासपुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन

इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। घटना में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन यानी पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन समाप्त होने से पहले NSUI नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद ला-ठीचा-र्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान 6 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि धक्का-मुक्की के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है।

घटना के बाद NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सिम्स अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को बर्बर बताते हुए कहा कि यदि छात्रों पर FIR दर्ज की गई तो संगठन भी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा और अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।

वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस से सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार थी और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे, तब उन्होंने ऐसे मुद्दों पर आवाज क्यों नहीं उठाई।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रदर्शन में कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और देश की परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे थे।

NSUI और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले में केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शन के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई।


                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla