जानकारी के मुताबिक, अल-नीनो के कारण इस वर्ष देश में मानसूनी बारिश प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते भीषण गर्मी, कम वर्षा और सूखे जैसी परिस्थितियां बनने का खतरा माना जा रहा है। इसका असर फसलों की पैदावार पर भी पड़ सकता है।
अमेरिका के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेंटर ने गुरुवार को कहा कि अल-नीनो की स्थिति बनी हुई है और इसके 2026-27 की सर्दियों तक और अधिक मजबूत होने की संभावना है। इसी खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सतर्क किया है।
11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राज्यों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अवसरों का लाभ उठाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
इस वर्ष बैठक का विषय "विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास" रखा गया था। बैठक में 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल हुए।
विज्ञापन
यह पहली बार रहा जब सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अल-नीनो से जुड़े संभावित खतरों पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण के लिए और मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितताओं और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं, भारत की विकास यात्रा दुनिया के लिए प्रेरणा का काम कर रही है।
अल-नीनो का भारत में मानसून पर प्रभाव
• जब अल-नीनो सक्रिय होता है तो भारत में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं।
• इसके कारण सामान्य से कम बारिश, सूखे जैसी स्थिति और तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
• सामान्य परिस्थितियों में मानसूनी हवाएं हिंद महासागर से भारत की ओर बहती हैं।
• अल-नीनो के दौरान प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे मानसूनी हवाओं का प्रभाव कमजोर पड़ जाता है।
• कई बार अल-नीनो की वजह से देश के कई हिस्सों में गंभीर सूखे जैसी स्थिति बन जाती है, जिसका असर कृषि उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।
मौसम, कृषि और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों की सबसे तेज अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


