स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में HIV की पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया कि संक्रमित लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार के पास उपचार और देखभाल के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।
मंत्री जायसवाल ने युवाओं में बढ़ रही नशीले पदार्थों की प्रवृत्ति को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही समाज और परिवारों से जागरूकता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि HIV संक्रमण की रोकथाम के लिए सही जानकारी और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने और किसी भी प्रकार की शंका होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने का आग्रह किया है।
रायगढ़ में 57 लोगों के HIV पॉजिटिव मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संक्रमित पाए गए बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि HIV से प्रभावित मरीजों को डरने या खुद को समाज से अलग महसूस करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मरीजों की काउंसिलिंग और मुफ्त इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों और सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी स्थितियों की रोकथाम के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में HIV प्रभावित और संभावित मरीजों की पहचान के लिए विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान शुरू किया जाएगा।
नाबालिगों के संक्रमित होने के संभावित कारणों पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने एक गंभीर सामाजिक चुनौती की ओर संकेत किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती इनपुट के अनुसार कुछ युवा और किशोर नशीली दवाइयों तथा सीरिंज का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे हैं, जो संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह बन सकता है।
उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सख्त है। नशे के सौदागरों और प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि नशे और HIV जैसी गंभीर समस्याओं से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए केवल प्रशासनिक या पुलिस कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज और परिवारों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की आदतों और उनकी संगति पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उनका कहना है कि जब तक परिवार के लोग बच्चों से खुलकर संवाद नहीं करेंगे और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक नहीं करेंगे, तब तक ऐसी सामाजिक चुनौतियों पर पूरी तरह नियंत्रण पाना कठिन होगा।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




