सूचना के सत्यापन और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। तय संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मकान में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मकान के बाहर दरवाजे के पास बैठी महिला ने अपना नाम गुंजन चौहान बताया। वहीं मकान के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष मिले। पूछताछ में पुरुष ने अपनी पहचान नेहरू चौहान निवासी छित्तपटेरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में बताई।
विज्ञापन
दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक अन्य पुरुष मिला, जिसने अपना नाम मीर रविउल निवासी पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) तथा वर्तमान निवास जशपुर बताया।
कार्रवाई के दौरान कुल तीन युवतियों को पकड़ा गया। साथ ही महिला दलाल सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।
महिलाओं की गरिमा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस स्टाफ द्वारा कमरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। वहीं महिला दलाल के कब्जे से पाइंटर द्वारा दिए गए 2,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पूछताछ में महिला दलाल ने मकान किराये पर लेकर देह व्यापार संचालित करना स्वीकार किया। मामले में थाना चक्रधरनगर में गुंजन चौहान, नेहरू चौहान और मीर रविउल के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी टीआई विजय चेलक, एएसआई भागीरथी चौधरी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, रेणु सिंह, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, बुजलाल गुर्जर, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, संतराम केंवट, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, जितेन्द्र कुर्रे और महिला आरक्षक मेनका चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




