रविवार देर रात से ही प्रशासन ने गांव में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी थी। सोमवार सुबह राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
रातभर चली घेराबंदी के बाद सोमवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के चलते पूरे गांव में हलचल बढ़ गई है। ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि जिन जमीनों पर मकान बने हुए हैं, वह सरकारी भूमि है और उस पर अवैध कब्जा किया गया है। इसी आधार पर लोगों को जमीन खाली करने के नोटिस दिए गए हैं।
वहीं ग्रामीणों का दावा है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और यह जमीन नकटी गांव का ही हिस्सा है। उनका कहना है कि यहां कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी मिले हैं, इसलिए अब इस जमीन को कब्जा बताकर बेदखल करना उचित नहीं है।
ग्रामीणों के मुताबिक, वार्ड नंबर 16 और 17 में करीब 48 घर मौजूद हैं। पहले यह जमीन गांव की निस्तारी भूमि थी, लेकिन समय के साथ यहां लोगों की बसाहट हो गई और बाद में यह इलाका गांव की आबादी में शामिल हो गया।
अब प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए इस जमीन को योजना में शामिल किया गया है। इसी वजह से प्रशासन यहां से लोगों को हटाने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


