जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो की रहने वाली मुनिया बाई (62) 26 जून की रात अपनी बेटी शीतल और बच्चों के साथ जमीन पर सो रही थीं। रात करीब 3 बजे उन्हें किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ।
अचानक नींद खुलने पर मुनिया बाई ने शोर मचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिवार के लोगों ने तलाश की, तो महिला के कपड़ों के अंदर करैत सांप मिला। यह देख घर में अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले स्थानीय संगवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। 27 जून की शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान मुनिया बाई ने दम तोड़ दिया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के समय करैत सांप महिला के पेटीकोट के अंदर घुस गया था और उसी ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने मौके पर सांप को देखा था।
बारिश के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी ज्यादातर घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान होती हैं। लोगों को जमीन पर सोने से बचने और सांपों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




