विज्ञापन

सुपेला चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: पैदल जा रहे ड्राइवर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर हुई मौ-त, मौके पर मची अफरा-तफरी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सुपेला चौक स्थित कमला मेडिकल के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। हादसे में 43 वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वह सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी।


सुपेला चौक में सड़क हादसा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंकुश (43 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिलासपुर का निवासी था और वर्तमान में भिलाई के कृष्णा नगर में रहकर ड्राइवरी का काम करता था।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल अंकुश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

                                                                                                                                      विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla