विज्ञापन

Telegram हुआ बैन! NEET Re-Exam के बीच Telegram पर 22 जून तक अस्थायी रोक; फर्जी पेपर लीक दावों पर सरकार सख्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : NEET री-एग्जाम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत में Telegram पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। सरकार ने Telegram पर 22 जून 2026 तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया है, जबकि 30 जून तक मैसेज एडिट करने की सुविधा भी बंद रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, यह फैसला राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत आदेश जारी करते हुए Telegram प्लेटफॉर्म की पहुंच को सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।


NEET Re-Exam 2026 के बीच Telegram पर अस्थायी रोक का बड़ा फैसला

NTA का कहना है कि कुछ गिरोह Telegram चैनलों के माध्यम से छात्रों और उनके परिवारों को कथित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर ठग रहे थे। “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे नामों वाले कई चैनलों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी।

एजेंसी के अनुसार, परीक्षा संपन्न होने के बाद पुराने संदेशों में वास्तविक प्रश्नपत्र जोड़कर उन्हें इस तरह पेश किया जाता था, मानो प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो चुका हो। इसी प्रकार की फर्जी ‘पेपर लीक’ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस फैसले का NTA ने स्वागत भी किया है।

विज्ञापन

उधर, लगातार पेपर लीक के आरोपों से बनी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत की है। इसके तहत प्रश्नपत्रों के परिवहन में इंडियन एयर फोर्स की सहायता ली जा रही है। वहीं, दोबारा परीक्षा के सुरक्षित संचालन में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए CRPF और CISF के जवानों की तैनाती भी की गई है।

इसके अलावा NTA ने अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ कार्य के लिए अधिक स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla