YouTube Video देखकर पति ने घर पर कराई पत्नी की डिलीवरी, महिला की गई जान; पति पर जांच शुरू..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर प्रसव कराने का फैसला एक परिवार पर भारी पड़ गया। महिला ने बेटे को जन्म तो दिया, लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी जा न चली गई।

जानकारी के मुताबिक, तिरुप्पुर जिले के उथुकुली के पास थलवैपलयम इलाके के रहने वाले कार्तिक और उनकी पत्नी शशिकला की पहले से चार साल की एक बेटी है। शशिकला ने अपने पहले बच्चे को सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए जन्म दिया था।

यूट्यूब देखकर घर पर डिलीवरी कराने के बाद महिला की हालत बिगड़ी

दंपति ने दूसरे बच्चे के लिए सामान्य प्रसव का फैसला किया था। इसके लिए वे लंबे समय से यूट्यूब पर घर पर स्वस्थ प्रसव से जुड़े वीडियो देख रहे थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार, 24 जून 2026 को शशिकला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद परिवार ने यूट्यूब वीडियो की मदद से घर पर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। इस दौरान पति कार्तिक और उनकी सास भी प्रसव कराने में शामिल रहे।

शशिकला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसे शुरुआत में सामान्य समझा गया। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।


विज्ञापन

इसके बाद उन्हें पेरुंदुरई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोयंबटूर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। बाद में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद शशिकला को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

उथुकुली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पति कार्तिक और उनके परिवार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि महिला की स्थिति बिगड़ने के पीछे क्या कारण रहे।

यह घटना एक बार फिर घर पर बिना चिकित्सकीय निगरानी के प्रसव कराने को लेकर चिंता बढ़ा रही है। सरकार की ओर से लगातार अस्पताल में प्रसव कराने की सलाह दी जाती रही है, इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आने से लोग भी हैरान हैं।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla