विज्ञापन

दुर्ग संभाग : पहली पत्नी ने सो रही सौतन की गला रे-त-कर की हत्या! पति के दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से थी नाराज! 6 महीने से बना रही थी वारदात की योजना..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग संभाग के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में पारिवारिक विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि एक महिला की जान चली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पहली पत्नी ने अपने पति की दूसरी पत्नी पर रात में सोते समय गला रे-त-क-र ह-त्या कर दी। मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला का है। जांच में पता चला कि पति द्वारा दूसरी पत्नी को घर में रखने और उसे अधिक महत्व दिए जाने से पहली पत्नी लंबे समय से नाराज थी। इसी विवाद के चलते उसने करीब छह महीने पहले ही पूरी वारदात की योजना बना ली थी। मंगलवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।


Balod Crime News Second Wife Case

पुलिस के अनुसार, नेवारीकला गांव निवासी चिम्मनलाल साहू (40) मजदूरी करता है। करीब पांच साल पहले प्रेम संबंध के चलते उसने गांव के दूसरे मोहल्ले की रहने वाली दयाबाई सोनकर (47) को अपने घर में रख लिया था। तभी से उसकी पहली पत्नी अमृत बाई साहू इस बात को लेकर नाराज रहती थी।

बताया गया कि सोमवार रात करीब 11 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान अमृत बाई ने सो रही दयाबाई की गर्दन पर खाट के लकड़ी के पाए से लगातार वार किए। इसके बाद गन्ना काटने वाली आरी से उस पर ह-मला किया।

वारदात के बाद आरोपी महिला रात में घर से निकलकर खेत पहुंची, जहां उसने खून से सनी साड़ी बदल दी। किसी को शक न हो, इसलिए तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह दोबारा घर लौट आई।



विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla