पुलिस के अनुसार, महिला 7 जुलाई को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद चंदनू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
9 जुलाई को महिला के बेटे को अमरैया नाला और शिवनाथ नदी किनारे पानी में साड़ी से बंधी एक गठरी दिखाई दी। जब गठरी खोली गई तो उसमें महिला का धड़ मिला। वहीं दूसरी गठरी में कटे हुए हाथ और पैर बरामद हुए। शव सड़ी-गली अवस्था में था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी रामप्रसाद सोनवानी महिला के घर पहुंचा था। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने महिला के साथ ज-बर-द-स्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने फावड़े के बेंट से उसके सिर पर वार कर उसकी ह-त्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि ह-त्या के बाद आरोपी ने शव के साथ दु@#%र्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के इरादे से घर में रखी लकड़ी काटने वाली आरी से शव के दोनों हाथ और दोनों पैर का-ट दिए। शव के हिस्सों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर अपनी झोपड़ी में रखा और अगली रात उन्हें शिवनाथ नदी के पास फेंक दिया।
मामले की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला के घर में रखे झोले से 2500 रुपये भी लेकर चला गया था। पूछताछ में उसने बताया कि 2000 रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि 500 रुपये पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए पुलिस ने आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों का सहारा लिया। ड्रोन कैमरा, नाव और सर्च लाइट की मदद से इलाके की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। लगातार पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस का शक गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली पहले भी वर्ष 2017 में गांव की एक महिला की ह-त्या के मामले में सजा काट चुका है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई आरी, फावड़ा और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
मामले में पहले भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी के खुलासे के बाद धारा 305(क) और 331(8) भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को 17 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जानकारों के अनुसार, मृत शरीर के साथ शारीरिक संबंध बनाने की प्रवृत्ति को नेक्रोफिलिया (Necrophilia) कहा जाता है। यह एक मानसिक विकार माना जाता है, जिसमें व्यक्ति को मृत शरीर के प्रति यौन आकर्षण होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


