विज्ञापन

भिलाई में घरेलू विवाद ने लिया खतरनाक मोड़! पत्नी का गला दबाने की कोशिश के आरोप में पति गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी का गला दबाकर जान लेने की कोशिश करने के आरोप में पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला के होश में आने के बाद दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को आमा कुआ चौक, पुरैना निवासी मिथलेश यादव (22 वर्ष) का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ। विवाद के बाद महिला कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई थी, लेकिन आरोपी उसे वापस घर ले आया।

भिलाई में घरेलू विवाद के बाद पति गिरफ्तार

इसके बाद दोबारा विवाद होने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की, जान से मा-रने की धमकी दी और गमछे से गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की।

महिला के बेहोश होकर गिरने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान होश आने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके आधार पर पुरानी भिलाई थाना में अपराध क्रमांक 351/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने 8 जुलाई को आरोपी मिथलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किया गया गमछा भी जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ हिं-सा और घरेलू उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla