यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृति नगर चौकी का है। पुलिस ने परी खान (23), उसकी बहन मुस्कान (24) और जीजा राहुल यादव (35) को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश लगातार जारी है।
पुलिस के मुताबिक, दूसरी पत्नी परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान और जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर पहली पत्नी के खिलाफ साजिश रची। आरोप है कि 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे चारों ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे।
बताया गया कि वहां पहुंचकर पीड़िता के साथ मा-रपी-ट की गई। इसके बाद उसके ऊपर और घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जि◌ंदा जला-ने की कोशिश की गई। पीड़िता किसी तरह मौके से भाग निकली और अपनी जान बचाने में सफल रही।
पहली पत्नी है शीतल
दूसरी पत्नी परी खान ने भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि लक्की सरदार की पहली शादी शीतल वर्मा से हुई थी। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और शीतल मायके चली गई। दहेज और पैसों के विवाद का मामला पुलिस तक भी पहुंचा था।
इसके बाद दोनों अलग हो गए। वर्ष 2025 में लक्की सरदार ने परी खान से प्रेम विवाह किया और दोनों खम्हरिया क्षेत्र में रहने लगे।
विज्ञापन
पहली पत्नी से बातचीत का था शक
परी खान का कहना है कि उसने शीतल को अपने पति से विवाद नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दूसरी ओर शीतल का कहना है कि वह लक्की सरदार से कोई बातचीत नहीं करती थी, फिर भी परी खान उस पर शक करती थी और उसे धमकी देती थी।बताया गया कि 1 जुलाई को दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। इसके अगले दिन यानी 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे मामला और बढ़ गया।
घर में अकेली थी पीड़िता
शीतल ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान लक्की सरदार अपनी पत्नी परी खान, साली मुस्कान और राहुल यादव के साथ उसके घर पहुंचा।
पहले घर के बाहर गाली-गलौज की गई। जब वह घर के अंदर चली गई तो चारों उसके पीछे घर में घुस गए। वहां उसके साथ मा-रपी-ट की गई और जा-न से मा-रने की धमकी दी गई। इसके बाद उसके ऊपर और घर के भीतर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जि◌ंदा जला-ने की कोशिश की गई। हालांकि वह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
दूसरी पत्नी ने भी दर्ज कराई शिकायत
दूसरी ओर परी खान की शिकायत में अलग घटनाक्रम बताया गया है। उसके अनुसार घटना वाली रात वह अपनी बहन मुस्कान के साथ घर के बाहर टहल रही थी। तभी फैज ईरानी, रिहान और गौतम वहां पहुंचे और शीतल से जुड़े विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
परी खान का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मा-रपी-ट की। साथ ही फैज ने चा-कू निकालकर जा-न से मा-रने की धमकी भी दी। इसके बाद वह अपनी बहन, ननद और राहुल यादव के साथ पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
सुपेला पुलिस ने शीतल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर परी खान, मुस्कान और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी लक्की सरदार अब भी फरार है और उसकी तलाश लगातार की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पुराने वैवाहिक रिश्ते, आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला ह-त्या के प्रयास तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


