विज्ञापन

भिलाई : होटल में 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 19 साल के युवक की संदिग्ध मौ-त, परिवार ने गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे 19 वर्षीय म्यूजिक आर्टिस्ट शादाब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ-त का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने इसे लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शादाब मंगलवार को अपनी उम्र से चार साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। अगली सुबह उसके दोस्तों के पास फोन आया कि शादाब बेहोश है। सूचना मिलते ही दोस्त और परिजन होटल पहुंचे।

भिलाई होटल में युवक की संदिग्ध मौ*त का मामला

बताया गया कि युवती ने कमरे का दरवाजा खोला। अंदर पहुंचने पर शादाब बेड पर पड़ा मिला। कमरे में स्कार्फ का फंदा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। तब तक उसकी सां-सें थम चुकी थीं।

परिवार ने युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई का कहना है कि युवती ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट की, फिर खुद अपने हाथ और गर्दन पर ब्लेड से चोट पहुंचाकर उसे धमकाया। उनका यह भी आरोप है कि भाई की मौ*त के बाद युवती पूरी रात कमरे में मौजूद रही।

दोस्तों के मुताबिक, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था। उसने उसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद वह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत बंद थी। जिस दिन शादाब होटल में था, उसी दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आया। इसे लेकर उसकी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय शादाब जवाहर नगर स्थित अटल आवास का रहने वाला था। वह म्यूजिक आर्टिस्ट था और पियानो बजाता था। शादाब के परिवार और दोस्तों ने पुलिस की शुरुआती आशंका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उसके शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दिए हैं।

परिवार का कहना है कि जिस हालत में शादाब मिला, उसे देखकर आत्महत्या की बात पर विश्वास करना मुश्किल है। उनका आरोप है कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भाई ने क्या कहा?

मृतक के भाई अल्ताफ शेख ने बताया कि शादाब पिछले करीब छह महीने से युवती के साथ रिलेशनशिप में था। युवती बांबे आवास की रहने वाली है। मंगलवार को दोनों कुणाल होटल गए थे।

अल्ताफ शेख के अनुसार, उन्हें शादाब के दोस्तों से सूचना मिली कि होटल में युवती की मौजूदगी के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौ-त हो गई।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे शादाब के दोस्त होटल पहुंचे थे। उस समय दोनों को चेक आउट करना था, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दोस्तों ने करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार किया और उन्हें लगा कि दोनों कमरे में सो रहे होंगे।

अल्ताफ के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे युवती अकेले कमरे से बाहर निकली और कुछ देर बाद फिर कमरे में लौट गई। उनका कहना है कि यह पूरी गतिविधि होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे दोस्त दोबारा कमरे पर पहुंचे, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में जब कमरा खुला तो शादाब बेड पर पड़ा मिला। वहां स्कार्फ से बना फंदा भी दिखाई दिया।

मृतक के भाई ने कहा कि उनका भाई ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, शादाब के परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla