विज्ञापन

भिलाई फार्मेसी छात्रा हत्याकांड : एकतरफा प्यार की सनक में युवक ने उतारा था मौ-त के घाट, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में शुक्रवार दोपहर एकतरफा प्रेम की सनक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। फार्मेसी की छात्रा खुशी साहू (19) की उसके किराए के कमरे में जा-न ले ली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिंटू साहू पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से खुशी को लगातार कॉल कर परेशान कर रहा था।

भिलाई में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने खुशी को दो बार फोन किया, लेकिन उसका नंबर पहले से ब्लॉक था। इसके बाद सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उसने खुशी की सहेली को कॉल किया। सहेली ने बताया कि खुशी के पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद आरोपी बाइक से सीधे खुशी के कमरे पर पहुंच गया।

उस समय खुशी की सहेली बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पहले खुशी का गला दबाया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद उसकी पीठ, हाथ और पेट पर चाकू से 10 वार किए। गंभीर चोटों के कारण खुशी की मौ-त हो गई।

जब सहेली बाहर आई तो उसने खुशी को खून से लथपथ हालत में देखा। उसने तुरंत मकान मालिक और कैफे संचालक को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खुशी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों को शुरुआत में बताया गया था कि खुशी ने हाथ की नस काट ली है, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें जा*न लेने की घटना की जानकारी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि करीब एक सप्ताह पहले खुशी ने अपने परिजनों को आरोपी द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई थी। आरोपी छात्रा के माता-पिता के पास भी गया था, लेकिन उन्होंने उसे डांटकर भगा दिया था। लगातार परेशान होने के कारण खुशी ने चार दिन पहले उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने दो दिन पहले खुशी के भाई को और कुछ दिन पहले उस कैफे संचालक को भी धमकाया था, जहां खुशी पार्ट टाइम नौकरी करती थी। आरोपी चाहता था कि खुशी नौकरी छोड़ दे और उससे शादी करे।

खुशी एक निजी कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वह बेमेतरा में बीए की परीक्षा भी दे रही थी। गुरुवार को ही उसका भाई उसे भिलाई छोड़कर गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना में इस्तेमाल किया गया चा-कू ऑनलाइन मंगवाया था। वारदात के बाद वह रायपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla