विज्ञापन

भिलाई में 19 साल की युवती की हत्या! रूममेट बाथरूम में थी...तभी कमरे में घुसकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम, एक महीने पहले पढ़ाई के लिए आई थी,आरोपी की तलाश तेज......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,भिलाई के रामनगर इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय खुशी साहू पर कमरे में घुसे एक युवक ने धा-र-दार हथि-यार से ह-म-ला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब खुशी की सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान एक युवक कमरे में पहुंचा और खुशी पर कई वार कर मौके से फरार हो गया।

भिलाई PG में नर्सिंग छात्रा पर ह-म-ला, पुलिस जांच में जुटी

खुशी साहू बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र के ग्राम कुम्ही की रहने वाली थी। वह करीब एक महीने पहले ही नर्सिंग की पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी। यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई का खर्च खुद उठाने के लिए वह वैशाली नगर के एक कैफे में भी काम करती थी।

बताया गया कि खुशी रामनगर में किराये के कमरे में रहती थी। करीब पांच दिन पहले उसकी गांव की एक सहेली भी भिलाई आई थी और उसी के साथ रहने लगी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच सहेली नहाने गई हुई थी। इसी दौरान युवक कमरे में पहुंचा और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

जब सहेली बाहर आई तो खुशी कमरे के फर्श पर खून से लथपथ पड़ी मिली। उसने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशी को सुपेला अस्पताल ले गई, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इस पूरे मामले में खुशी के एक कथित बॉयफ्रेंड की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान की है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि उसी युवक की भूमिका हो सकती है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह अभी जांच का विषय है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस सहेली से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उसने सबसे पहले खुशी के परिवार को फोन कर कहा था कि खुशी ने अपने हाथ की नस काट ली है और जल्दी अस्पताल पहुंचने को कहा। बाद में अस्पताल पहुंचने पर उसने बताया कि कमरे में एक युवक आया था और उसने चा-कू से ह-म-ला किया।

खुशी के चचेरे भाई देव कुमार साहू ने बताया कि पहले उन्हें खुशी के सगे भाई का फोन आया था कि खुशी ने अपने हाथ काट लिए हैं। वह तुरंत उसके कमरे की ओर निकले, लेकिन रास्ते में सहेली का फोन आया और उसने सीधे अस्पताल पहुंचने को कहा। अस्पताल पहुंचने पर सहेली ने बताया कि एक लड़का कमरे में आया था और उसने खुशी पर चा-कू से ह-म-ला किया।

देव कुमार के मुताबिक, खुशी पढ़ाई के लिए भिलाई आई थी। उसने परिवार से कहा था कि वह अपने दम पर पढ़ाई करेगी और नौकरी करके अपना खर्च खुद उठाएगी। कॉलेज शुरू होने से पहले उसने कैफे में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि एक युवक का नाम सामने आ रहा है, लेकिन पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि खुशी की एक युवक से बातचीत होती थी। इस बारे में उसने अपने भाइयों को भी जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सभी पहलुओं, जिनमें कथित अफेयर का एंगल भी शामिल है, को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रामनगर लकड़ी टाल के पास रहने वाली खुशी साहू पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धा-र-दार हथि-यार से ह-म-ला किया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मृतका मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी। वह भिलाई में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और एक कैफे में भी काम करती थी। उसके साथ रहने वाली सहेली चार-पांच दिन पहले ही भिलाई आई थी। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतका के परिचितों, सहेली और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वारदात में धा-र-दार हथि-यार का इस्तेमाल किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद मौत की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आएंगे।

    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla