विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट में करंट की चपेट में आए जूनियर इंजीनियर की मौ-त, सेक्टर-9 अस्पताल के बाहर कर्मचारियों का जोरदार हंगामा

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने कर्मचारियों को झकझोर दिया। यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) विभाग में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक जूनियर इंजीनियर की मौ-त हो गई। घटना के बाद सेक्टर-9 अस्पताल के बाहर कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी जूनियर इंजीनियर विनोद कुमार दूसरी पाली में यूआरएम विभाग में क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

भिलाई स्टील प्लांट में करंट से जूनियर इंजीनियर की मौ*त | सेक्टर-9 अस्पताल के बाहर कर्मचारियों का हंगामा

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साथी कर्मचारियों ने बिना देर किए उन्हें सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बीएसपी कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। यूनियन नेताओं ने प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बीएसपी में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका कर्मचारियों की भी छंटनी की जा रही है। मैनपावर की कमी के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं, बीएसपी के एचआर संजय द्विवेदी ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 उन्होंने बताया कि कंपनी के नियमानुसार मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। साथ ही प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla