विज्ञापन

भिलाई में 7 और 9 साल की दो सगी बहनों के साथ दु@%र्म का मामला, पड़ोसी किशोर अभिरक्षा में; शिकायत के बाद जांच तेज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित छावनी थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दु@#%र्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार (2 जुलाई) की बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का (17 वर्ष) दोनों बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया।

भिलाई में दो सगी बहनों से दुष्कर्म मामले की जांच

मामले का खुलासा तब हुआ, जब छोटी बच्ची के पेट और निजी अंग में दर्द की शिकायत हुई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की गई।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे से 5 बजे के बीच की है। छोटी बच्ची रोते हुए घर पहुंची और पेट दर्द की शिकायत करने लगी। उसकी हालत देखकर परिजनों को संदेह हुआ।

इसके बाद दोनों बच्चियों से अलग-अलग बात की गई, तब पूरी घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार छावनी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।


विज्ञापन

 पड़ोसी होने का उठाया भरोसे का फायदा

रिश्तेदारों के अनुसार, दोनों परिवार पड़ोसी होने के कारण एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। इसी भरोसे की वजह से दोनों बच्चियां भी अक्सर खेलने के लिए पड़ोस में चली जाती थीं। परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था।

परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

एएसपी ने क्या कहा

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि छावनी थाना में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।



    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla