जानकारी के मुताबिक, श्रेष्ठ मलिक भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का रहने वाला था और गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित Optum Global Solutions में AI इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसी कंपनी में उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी इशाका भी नौकरी करती थी। पुलिस के अनुसार दोनों एक-दूसरे को जानते थे और घटना से करीब तीन दिन पहले इशाका श्रेष्ठ के कमरे में रहने के लिए शिफ्ट हुई थी।
सेक्टर-56 थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार 12 जुलाई को इशाका के परिवार ने संपर्क कर बताया कि उनकी बेटी लगातार फोन रिसीव नहीं कर रही है। कई बार कॉल करने के बाद भी उससे कोई बात नहीं हो सकी।
परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सेक्टर-55 स्थित बताए गए पते पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर इशाका का शव मिला। कमरे में फर्श पर काफी खून फैला हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया कि उस पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस का कहना है कि शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। घटना की सूचना इशाका के परिजनों को भी दी गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसी कमरे में भिलाई निवासी श्रेष्ठ मलिक भी रहता था, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच जानकारी मिली कि 11 जुलाई को गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का श-व मिला था, जिसका शरीर ट्रेन की चपेट में आने से दो हिस्सों में बंट गया था।
जीआरपी को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला था। उसी के आधार पर उसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने भिलाई स्थित परिवार से संपर्क किया।
विज्ञापन
बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य भिलाई से गुरुग्राम पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
श्रेष्ठ के पिता दीपक मलिक ने बेटे पर लगे आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ ने कभी परिवार को इशाका या किसी अन्य लड़की के बारे में नहीं बताया था। परिवार यह भी नहीं जानता था कि इशाका कौन थी।
दीपक मलिक के मुताबिक, 11 जुलाई को श्रेष्ठ ने अपने भाई को फोन कर केवल इतना बताया था कि एक लड़की उसे धमकी देकर गई है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह लड़की कौन थी और किस बात को लेकर धमकी दी गई थी। परिवार का कहना है कि श्रेष्ठ ऐसा कदम नहीं उठा सकता और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
सेक्टर-56 थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार श्रेष्ठ और इशाका दोनों गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित Optum Global Solutions में नौकरी करते थे। दोनों की पहचान कंपनी में ही हुई थी। इशाका पहले सेक्टर-57 में रहती थी, लेकिन घटना से करीब तीन दिन पहले उसने अपना कमरा खाली कर श्रेष्ठ के साथ सेक्टर-55 स्थित क्लाउड नाइन पीजी में रहना शुरू किया था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले कमरे में क्या हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।युवती की बॉडी पर चा-कू से कई वा-र किये गए थे|
पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके साथ ही पीजी और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। श्रेष्ठ और इशाका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि युवती की मौ-त के बाद श्रेष्ठ ने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जा-न दी। हालांकि श्रेष्ठ का परिवार इस दावे से सहमत नहीं है। पुलिस का कहना है कि कॉल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


