पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अधिकारी प्लांट के अंदर से आरोपियों की मदद कर रहे थे। हालांकि, किस तरीके से मदद की जा रही थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि दोनों अधिकारी इस मामले के मास्टरमाइंड संजय सिंह के लगातार संपर्क में थे।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।
प्लांट के अंदर से मिल रही थी मदद
जांच के अनुसार, GM हिमांशु भूषण मलिक और AGM मनोज कुमार देवांगन लोहा स्क्रैप से जुड़े गिरोह के संपर्क में थे और प्लांट के अंदर से उनकी मदद कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, BSP से निकलने वाले फ्लू डस्ट में लौह स्क्रैप मिलाकर उसे प्लांट से बाहर भेजा जाता था। बाद में यह स्क्रैप एके ट्रेडर्स में जमा किया जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
26 मई को हुआ था मामले का खुलासा
26 मई 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर-18 में छापा मारा था। जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी।
मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं।
पुलिस के अनुसार, जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई थी। इसमें लगभग 90 लाख रुपये का लौह स्क्रैप शामिल था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


