विज्ञापन

CG Breaking: भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा! राजनीतिक गलियारों में हलचल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने छोड़ी पार्टी

छत्तीसगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केवल अपने पद से ही नहीं, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक कर दिया है। इस्तीफा सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।


Ravi Bhagat BJP Resignation Chhattisgarh News

बताया जा रहा है कि रवि भगत पिछले कुछ समय से पार्टी के प्रति खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने कई मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी। ऐसे में उनके इस फैसले को संगठन के भीतर चल रहे असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।



विज्ञापन


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla