विज्ञापन

काल बना कूलर! खेलते-खेलते कूलर के संपर्क में आने से 10 माह के मासूम की मौत, एक छोटी लापरवाही और उजड़ गई परिवार की खुशियां..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, कटघोरा (कोरबा)। घर में खेलते-खेलते एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं। कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में कूलर के संपर्क में आने से 10 माह के मासूम की जा-न चली गई। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मासूम की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि मासूम दक्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह उस कूलर के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

कूलर के संपर्क में आने से 10 माह के मासूम की जा-न गई

करंट लगने के बाद परिजन तुरंत बच्चे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने देर रात करीब 12 बजे जांच के बाद मासूम को मृ-त घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस असामयिक घटना से परिवार पूरी तरह सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन

                                                                                                                                     विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla