श्रम विभाग के अनुसार पात्र विद्यार्थी और उनके अभिभावक 'श्रमेव जयते' मोबाइल ऐप तथा विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी विकासखंड की जनपद पंचायत स्थित श्रम संसाधन केंद्र, चॉइस सेंटर या जिला श्रम कार्यालय में जाकर भी आवेदन जमा किया जा सकता है।
आवेदन के दौरान श्रमिक पंजीयन कार्ड (लेबर कार्ड), छात्र-छात्रा का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (नियमों के अनुसार आवश्यक), कक्षा 5वीं की उत्तीर्ण अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
योजना का लाभ केवल उन्हीं पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलेगा, जिनका श्रमिक पंजीयन आवेदन की तिथि से कम से कम एक वर्ष पहले का हो। यह सुविधा श्रमिक परिवार की पहली दो संतानों तक सीमित रहेगी। साथ ही विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पूरी पढ़ाई निःशुल्क कराई जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मुफ्त हॉस्टल, पौष्टिक भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर और प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


