रायपुर में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के बाद मंडी गेट, भाजपा कार्यालय के आसपास, रोहिणीपुरम कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया। टाटीबंध सहित कई बस्तियों में पानी घरों तक पहुंच गया। शहर के कई प्रमुख मार्ग और पॉश इलाकों की सड़कें भी पानी में डूब गईं।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के शेड से बारिश का पानी तेज धार के साथ झरने की तरह गिरता रहा। इससे यात्रियों को आने-जाने और ट्रेन का इंतजार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुर्ग, जगदलपुर और राजनांदगांव समेत प्रदेश के कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच गरियाबंद जिले में बगनई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुल निर्माण कार्य में लगे 14 मजदूर नदी के बीच फंस गए।
विकासखंड छुरा के अंतिम वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम बीजापाल में बगनई नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य के दौरान तेज बहाव आने से मजदूर सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और सभी मजदूरों ने अपनी सुरक्षा के लिए नदी किनारे मौजूद एक पेड़ का सहारा लिया। उन्होंने पूरी रात पेड़ पर ही बिताई और सुबह राहत दल का इंतजार किया। फंसे मजदूरों में 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया, लेकिन रात में नदी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। सुबह होते ही बचाव अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद और महासमुंद जिला प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। महासमुंद से पहुंची विशेष रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हा*दसा टल गया।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।
लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में भी मौसम रहेगा सक्रिय
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 140 मिमी बारिश बाड़े बचेली में दर्ज की गई। इसके अलावा ओरछा और चांपा में 70-70 मिमी, कोंटा, कुटारू, भैरमगढ़, थानखम्हरिया और बरमकेला में 60-60 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं मलखरौदा, कोहकामेटा, शिवरीनारायण, जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर और सारिया में 50-50 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रदेश की मौसम, प्रशासन और आपके जिले की हर बड़ी खबर पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। खबर उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


