जानकारी के मुताबिक, दुबई से फ्लाइट उतरने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम को पहले से सूचना मिली थी कि एक महिला यात्री सोना लेकर आ सकती है। इसी इनपुट के आधार पर महिला को रोका गया और उससे शुरुआती पूछताछ की गई।
इसके बाद महिला और उसके सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसकी पैंट के अंदर बेहद सफाई से छिपाए गए विदेशी मार्किंग वाले चार गोल्ड बार मिले। बरामद सोने का कुल वजन करीब 4 किलोग्राम बताया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई। डीआरआई ने पूरा सोना जब्त कर लिया, जबकि महिला को कस्टम्स एक्ट के तहत गिर-फ्तार कर लिया गया।
अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि यह सोना दुबई से किसने भेजा था, भारत में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है। जांच अधिकारियों के सामने यह भी बड़ा सवाल है कि महिला इस पूरे रैकेट का हिस्सा थी या केवल किसी दूसरे के लिए सोना लेकर आई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों को आशंका है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एयरपोर्ट पर सोना छिपाकर लाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कभी जूतों में, कभी इलेक्ट्रॉनिक सामान में तो कभी कपड़ों के अंदर सोना छिपाकर जांच से बचने की कोशिश की जाती रही है। इस बार भी गोल्ड बार महिला की पैंट के अंदर छिपाए गए थे। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है।
हम आपके लिए ऐसी ही महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खबरें लगातार लेकर आते रहेंगे। अपने दोस्तों के साथ इस खबर को साझा करें और ऐसे ही ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


