विज्ञापन

भिलाई : गौठान में चौंकाने वाला मामला! दूध निकालने के लिए मृत बछड़े में भूसा भरने का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई स्थित शहरी गौठान से सामने आए एक मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है। दूध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से मृत बछड़े के शरीर में भूसा भरकर उसे गाय के सामने लटकाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर गौ रक्षक सेवा समिति ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के शहरी गौठान में गौठान केयर टेकर समूह की मुखिया रेखा बघेल पर आरोप लगाया गया है कि बछड़े की मृ-त्यु के बाद उसके शरीर के अंदरूनी अंग निकालकर उसमें भूसा भर दिया गया। इसके बाद उसे गाय के सामने लटकाया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि ऐसा गाय से दूध निकलवाने के उद्देश्य से किया गया।

भिलाई शहरी गौठान का सांकेतिक दृश्य

मां लक्ष्मी गौ रक्षक सेवा समिति भिलाई ने अपनी शिकायत में बताया कि समिति के सदस्य कोसा नगर गौशाला में गौ सेवा के लिए पहुंचे थे। यह गौशाला भिलाई नगर निगम की देखरेख में संचालित होती है। वहां उन्होंने देखा कि मृत बछड़े के शरीर में भूसा भरकर उसका उपयोग गाय से दूध निकालने के लिए किया जा रहा है। समिति का कहना है कि मृत बछड़े का विधिवत अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

समिति ने आरोप लगाया कि गौशाला के कर्मचारियों ने अपने स्वार्थ के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया। इसी को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।


विज्ञापन

गौ रक्षक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कोसा नगर गौठान में उन्हें बछड़े का यह पुतला लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य प्रतिदिन वहां गायों को चारा खिलाने जाते हैं। इसी दौरान यह दृश्य सामने आया, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य पूरी तरह अनुचित है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla