विज्ञापन

भिलाई में केनाल रोड पर चल रहा था गां-जा बेचने का खेल! पुलिस ने दौड़ाकर युवक को पकड़ा, लाखों का सामान जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई खुर्सीपार के केनाल रोड इलाके में अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 1 किलो 790 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 10 हजार 50 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के केनाल रोड स्थित जीरो पॉइंट गार्डन सेट के नीचे एक युवक गां-जा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।



पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक वहां से भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज सिंह (26) निवासी दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 46, जोन-03, खुर्सीपार, भिलाई बताया।

इसके बाद नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से बिक्री के लिए रखा गया 1 किलो 790 ग्राम गां-जा बरामद हुआ। साथ ही 550 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक बरामद गां-जे की अनुमानित कीमत करीब 89 हजार 500 रुपये है, जबकि मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है। नकदी और मोबाइल सहित कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार 50 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

इस मामले में खुर्सीपार थाना में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से गांजा बेचकर मुनाफा कमाने का काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके पास यह गांजा कहां से आया और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।


    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla