विज्ञापन

दुर्ग में जेल से छूटते ही खूनी बवाल! बदला लेने पहुंचे आदतन बदमाश की पीट-पीटकर ह-त्या! इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंद्रापारा इलाके में रविवार को पुरानी रंजिश एक बार फिर सामने आ गई। जेल से छूटने के बाद बदला लेने पहुंचे आदतन बदमाश लेखराम कोठारी की मारपीट के दौरान मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, लेखराम कोठारी और चेलक पक्ष के लोगों के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच मा-र-पी-ट हुई थी। मामला पद्मनाभपुर थाने तक पहुंचा था। विवाद के बाद पुलिस ने लेखराम के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था।

दुर्ग कुंद्रापारा मारपीट मामला | जेल से छूटे बदमाश की मौत | पुलिस जांच जारी

बताया जा रहा है कि रविवार को जेल से रिहा होने के बाद लेखराम अपने साथियों के साथ चेलक पक्ष के लोगों से बदला लेने पहुंच गया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद मा-र-पी-ट में बदल गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के 7 से 8 लोगों ने लेखराम को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में लेखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर चोटों के कारण लेखराम की मौ-त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही मारपीट और मौत की घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

देर रात पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। हालात को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। मारपी*ट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुंद्रापारा और आसपास के इलाकों पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।

    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla