यातायात पुलिस शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने CG07/BD-8498 नंबर की बुलेट को जांच के लिए रोका।
जांच में सामने आया कि बाइक में कंपनी की ओर से लगाया गया साइलेंसर नहीं था, बल्कि उसकी जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था।
वाहन की जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बाइक स्टार्ट कराकर देखी। जैसे ही बाइक चालू हुई, साइलेंसर से काफी तेज आवाज आने लगी। इसके साथ ही साइलेंसर से चिंगारी भी निकलती दिखाई दी, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका थी।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(AG) के तहत चालक पर 5 हजार रुपये का चालान किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाकर वाहन में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर लगवाया गया। इसके बाद ही चालक को आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कई लोग बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम लोगों को परेशानी होती है। अचानक आने वाली तेज आवाज सड़क पर असुविधा और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा सकती है।
पुलिस ने यह भी बताया कि साइलेंसर से निकलने वाली चिंगारी आग लगने जैसी घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


